Royal Enfield ने 3,600 रूपए तक बढ़ाई कीमत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 7:18 PM (IST)

राॅयल एनफिल्ड ने अपनी कीमतों में 3,600 रूपए तक बढ़ाए हैं। इसमें हालही में लाॅन्च हुई एडवेंचर मोटरसाइकिल RE Himalayan भी शामिल है। बढ़ी हुई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हैं।

राॅयल एनफिल्ड ने अपनी बाइक रैंज पर 1,100 रूपए से लेकर 3,600 रूपए तक बढ़ाए हैं। सबसे कम कीमत हिमालयन बाइक पर बढ़ाई है। इस बाइक पर 1100 रूपए बढ़ाए गए हैं, जबकि Classic 500 पर 3,600 रूपए का इजाफा हुआ है।

अपडेट हुए बाइक की कीमतें इस प्रकार हैं। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली रखी गई है।

बुलट 350 - 1,09,393 रूपए
एलेक्ट्रा 350 - 1,23,470 रूपए
क्लासिक 350 - 1,31,369 रूपए
थंडरबर्ड 350 - 1,41,706
बुलट 500 - 1,57,048 रूपए
हिमालयन - 1,56,331 रूपए
क्लासिक 500 - 1,67,534 रूपए
क्लासिक 500 डेज़र्ट स्टोम - 1,70,307 रूपए
500 डिलक्स - 1,78,058 रूपए
थंडरबर्ड 500 - 1,79,519 रूपए
काॅन्टिनेंटल जीटी - 1,98,700 रूपए