चोरों के हौंसले बुलंद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 6:31 PM (IST)

बाईक चोरों के हौंसले बहुत ज्यादा बुलंद हो गए हैं। आलम ये है कि पुलिस की नाक के नीचे से गाड़ियां चोरी हो रही हैं। कई गाड़ियां तो कोतवाली के सामने से चोरी हो चुकी हैं।

बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते पुलिस ने चोरों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 3 नाबालिग़ों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 3 गाड़ियां बरामद की है। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन चोरों ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि चोरी की बाइक खानपुर निवासी राहुल को देता है, जिसके बदले में राहुल उन्हे एक बाइक का 200-500 रुपये कीमत देता है। राहुल इन चोरी की गाड़ियों को 5 से 6 हज़ार रुपये में दूसरों को बेचता है। पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के दूसरे सदस्यों के तलाश में जुट गई है।