लालसोट। उपखंड क्षेत्र के बिलौना कला ग्राम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पंचा यत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परिक्षेत्र की स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का सोमवार को शुभारंभ सरपंच वंदना सैनी ने किया।
सरपंच वंदना सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
कार्यक्रम में रामजी लाल मीणा, भरत लाल मीणा, रमेश चंद्र जांगिड़, दीपक शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण शर्मा एवं प्रकाश चंद्र सैन ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे