आर-पार के मूड में पार्षद

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 5:51 PM (IST)

इलाहाबाद। नगर निगम के पार्षदों ने विकास कार्यों को पूरा करने में हो रही देरी को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पार्षदों ने सड़कों और नालों को बनवाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को जल्द पूरा करने की मांग की है।

दरअसल 3 महीने पहले 14वें वित्त आयोग से विकास कार्य के लिए कुछ सड़कों और नालों का प्रस्ताव भेजा गया था। जो कि मंडलायुक्त ने जांच के लिए शासन को भेजा था।

जांच के बाद शासन ने वो सूची 15 दिन के भीतर वापस भेज दी थी, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी उसकी कोई सुध नहीं ली गई है। जिससे परेशान होकर पार्षदों ने ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। समय पर कार्रवाई नहीं करने पर पार्षदों ने अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी भी दी है