ट्रेन से कटने से युवक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 5:29 PM (IST)

सीकर। जिले के रींगस कस्बे मे ट्रेन से कट कर एक युवक की मोके पर ही मोत हो गयी। रींगस कस्बे के पास रेल्वे ट्रेक पर शव मिलने की सूचना पर रींगस पुलिस ओर से जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के शव को अपने कब्जे मे लिया। मृतक युवक के पास पुलिस को एक सुसाईड नोड भी मिला है जिस पर अपने परिजनों से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने शव को रींगस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।