भिंड। मध्यप्रदेश में भिंड जिले में वनखंडेश्वर रोड छोटी मस्जिद के पास से झोलाछाप डॉ. नीरज बघेल के घर में चलने वाली क्लीनिक में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान डॉ. बघेल के घर के पीछे बनी कोठरी में गर्भपात के लिए आई नाबालिग और उसकी मां पुलिस को मिली। पुलिस ने डॉ. बघेल को हिरासत में ले लिया है और नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसडीएम संतोष तिवारी, तहसीलदार निरंजन राजपूत, डॉ. अंशु मिश्रा पुलिस और प्रशासन की टीम के पास छोटी मस्जिद के पास रहने वाली डॉ. नीरज बघेल के घर पहुंचे। डॉ. बघेल घर में ही क्लीनिक किए हैं।
एसडीएम ने बताया कि सूचना मिली थी कि डॉ. बघेल के घर नाबालिग का अवैध रूप
से गर्भपात किया जा रहा है। एसडीएम के मुताबिक पड़ताल में डॉक्टर के घर से
गर्भपात में काम आने वाले चिकित्सीय औजार, दवाएं बरामद हुई हैं। डॉ बघेल के
घर के पीछे बनी कोठरी में पर्रावन गांव निवासी नाबालिग बच्ची को उसके मां
के साथ अमले ने खोज निकाला। बच्ची ने बताया उसे गर्भपात के लिए लाया गया
है।
नाबालिग बच्ची और उसकी मां ने अधिकारियों को बताया कि डॉ. बघेल
से किसी दलाल के माध्यम से 8 हजार रुपए में गर्भपात कराने का सौदा तय हुआ
था। डॉ. बघेल गर्भपात के लिए आवश्यक दवाएं गर्भाशय में डाल चुकी थी।
गर्भपात की तैयारी थी इसी दौरान प्रशासन और पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर
दी।