रोड धसी, यूआईटी के काम की खुली पोल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 4:08 PM (IST)

कोटा । यूआईटी की ओर से कराए गए कामो की गुरुवार को उस समय पोल खुल गई जब दादाबाडी ईलाके में रामधाम मंदिर के पास रोड अचानक धस गई। हादसे के बाद ईलाके के लोगो में हडकंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची ओर रोड के दोनो ओर बेरिगेट लगाकर रूट डायवर्ट किया।


बताया जा रहा है रोड पर ज्यादा वाहन नहीं होने से बडा हादसा टल गया। वहीं अपने ईलाके में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ईलाके की वार्ड पार्षद बादाम बाई भी मौके पर ओर अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। मिली जानकारी के मुताबिक ईलाके से बह रही नहर के ऊपर कुछ ही समय पहले यूआईटी ने रोड बनवाया था लेकिन वार्ड पार्षद की ओर से नहर की मरम्मत के लिए भी यूआईटी ओर नगर निगम को ज्ञापन भी दिया था। उसके बाद भी प्रशासन की अनदेखी के चलते ये हादसा हुआ। वहीं घटना की जानकारी मिलने के एक घंटे बाद तक भी यूआईटी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा । मीडिया के मौके पर पहुंचने के बाद यूआईटी प्रशासन की नींद टूटी ओर मौके पर पर जेईएन सहित कर्मचारी आए ओर घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए भी ईलाके के लोगो को आश्वासन दिया गया।