चित्तौड़गढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले के एक दिवसीय प्रवास पर है।
राज्यपाल कटारिया प्रातः उदयपुर हवाई अड्डे से प्रस्थान कर लगभग 11 बजे उपखण्ड भदेसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गर्दाना (भदेसर) स्थित भाटों का मिन्नाना स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भक्त शिरोमणि बालाजी मंदिर का भूमि पूजन कर मंदिर की आधारशीला रखी। राज्यपाल कटारिया दोपहर बाद गंगेश्वर महादेव मंदिर से ही उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे