घर और शोरूम में चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 11:28 AM (IST)

बीकानेर। स्थानीय सुनारों की गवाड़ में एस.के. ज्वैलर्स के यहां बुधवार रात को चोरों ने हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि चोर आधी रात को घर में घुसे थे। चोरों ने घर और शोरूम दोनों जगह चोरी की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने लाखों रुपए का माल यहां से उड़ाया है।

कर्मचारी हिरासत में

पुलिस ने ज्वैलर के यहां काम करने वाले कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल चोरी गए माल की कीमत की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

नींद में था पूरा परिवार

शोरूम मालिक सुरेश सोनी ने बताया की रात करीब एक बजे चोर बाहर की खिडक़ी से घर में घुसे। उस वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में था। चोरों ने घर और शोरूम में रखे सभी जेवरात इकट्ठा किए और भाग छूटे। सुबह परिवारजनों के उठने पर चोरी का पता चला तो होश उड़ गए। तुरंत पुलिस में सूचना दी गई। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।