दिल्ली विस स्पीकर की LG को दो टूक- पद से नहीं हटेंगे प्रसन्ना कुमार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 11:07 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केेजरीवाल और एलजी की लडाई में अब दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल भी कूद पडे हैं। रामनिवास गोयल ने उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर साफ कह दिया है कि वे विधानसभसा सचिव को प्रसन्ना कुमार को पद से नहीं हटाएंगे।


विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चिट्ठी में लिखा है कि वर्ष 2018 तक प्रसन्ना कुमार की सर्विस की अनुमति दिल्ली सरकार से मिली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिट्ठी लिखने से पहले रामनिवास गोयल ने कई बार उप राज्यपाल को फोन किया लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई।


इसके बाद रामनिवास गोयल ने उप राज्यपाल को चिट्ठी लिखी। अब इस मामले में उप राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के बीच तलवार खिंच गई है। एक तरफ जहां अधिकारों की लडाई के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है तो वहीं हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार उप राज्यपाल के आदेश को चुनौती दे रही है।