भीलवाड़ा। सुभाष नगर थाना पुलिस ने सुने घर से लाखो की चोरी करने वाले चोर सत्यनारायण उर्फ सत्तु पिता किशन लाल उर्फ गोगाराम बैरवा उम्र 28 साल निवासी कनेछन कला थाना फुलिया कंला जिला भीलवाडा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार दिनांक 03.01.2025 को प्रार्थी जानकी लाल सुवालका पिता भूरालाल सुवालका का उम्र 62 साल निवासी 3ब 6 आरसी व्यास कॉलोनी भीलवाड़ा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम 7-00 मेरे पड़ोसी जनार्दन आचार्य का फोन मेरे मोबाइल पर कॉल आया कि आपके घर के दरवाजे खुले पड़े हैं तथा आपके घर में कोई घुस गया है। इस पर मेने अपने रिश्तेदारो व मित्रो को सूचना दी। रिश्तेदार व मित्र मेरे घर पहुंचे तो केमरे मे देखा कि दो अज्ञात चोर घर के सामान चुरा रहे थे। जिनमे सोने का मंगलसूत्र दो तोला करीब,एक सोने के सिक्के एक-एक तोला के पांच 5,चांदी के गणेश व लक्ष्मी दो दो मूर्ति चांदी के सिक्के 20 पोटली आधा किलो 5 सो की तीन गडड़ी डेढ़ लाख रुपए, 10-10 की चार गडड़ी 5,चांदी का सिंहासन एक,सोने का लॉन्ग एक,बच्ची की पायल एक,चांदी की पायल पांच जोड़ी,पर्स हरे रंग 40000 रोकड़ बिल पायल,एटीएम व दस्तावेज चेक बुक इत्यादि अन्य सामान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही मे शिवराज गुर्जर पु नि निरीक्षक,ओमप्रकाश सी.आई पु.नि निरीक्षक,आशीष मिश्रा सउनि,ओमप्रकाश हैड कानि 1263,सत्यनारायण हैड कानि 541,राधेश्याम कानि 1302,श्रवण कानि. 1309 पुलिस थाना फुलिया कला का योगदान रहा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे