ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति को पद से हटाया

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 सितम्बर 2016, 08:08 AM (IST)

ब्राजीलिया। ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया है। दरअसल ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति डिल्मा रूसैफ पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप था। इस मामले में उनके खिलाफ देश की संसद में महाभियोग चलाया जा रहा था। बुधवार को जुमा को हटाने के लिए मतदान हुआ। रूसैफ के पक्ष में मात्र 20 वोट पडे जबकि विपक्ष में 61 वोट पडे।


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार जुमा के चुनाव लडने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। वह चाहें तो फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड सकती हैं। रूसैफ पर संघीय बजट के अपने प्रबंधन में वित्तीय कानूनों का तोडने का आरोप है। सेनेट ने पाया कि ब्राजील के संघीय गणतंत्र की राष्ट्रपति डिल्मा रूसैफ ने वित्तीय कानूनों का उल्लंघन कर अपराध किया है।


वहीं पद से हटाए जाने के बाद रूसैफ ने अपनी पार्टी के साथ वापसी का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, उन्होंने राष्ट्रपति के जनादेश में बाधा डालने का फैसला किया है जिन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। उन्होंने एक निर्दोष इंसान को दोषी ठहराया है और संसदीय तख्तापलट किया है।