सेवानिवृति के साथ जीवन लीला हुई समाप्त

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 अगस्त 2016, 10:40 PM (IST)

करावाडा। डूंगरपुर -सीमलवाडा मुख्य सडक़ पर पोहरी पटेलान के पास क्रुजर जीप ने एक बाईक को पीछे से टक्कर मारी। एक महिला की मौके पर मौत। दो गंभीर रूप से घायल। गंधवापाल निवासी रमेश रंगोत भींडा गांव से किसी सेवानिवृत समारोह से अपनी पत्नी और चचेरी बहन के साथ गांव लौट रहा था कि देर शाम पोहरी पटेलान गांव के पास मुख्य सडक़ पर तेज गति से आ रही कररजुर जीप ने टक्कर मार दी। जिसमें आँगनवाड़ी कार्यकर्ता बबली रंगोत पत्नि रमेश रंगोत की मौके पर मौत हो गई वहीं रमेश रंगोत व उसकी चचेरी बहन लक्ष्मी पुत्री नाना रंगोत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 सेवा से डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी पर गंधवापाल सरपंच शांति लाल रंगोत व लैप्स अध्यक्ष महावीर ननोमा सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और धंबोला पुलिस मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।शव को सीमलवाडा मोर्चरी ले जाया गया।