संगीता ने जीता गोल्ड

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 अगस्त 2016, 7:10 PM (IST)

राजसमंद। जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मुण्डोल की खिलाड़ी संगीता कुंवर ने अलग-अलग खेल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक जीता है ।

शारीरिक शिक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर ने बताया कि जिले के रेलमगरा में हाल ही सम्पन्न हुई 26वीं जिला स्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में संगीता कुंवर ने थ्रोज इवेन्ट गोला फेंक में गोल्ड, तश्तरी फेंक में सिल्वर एवं भाला फेंक में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि लॉन टेनिस डबल्स 19 वर्ग में विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के अन्य टेनिस एकल में सेजल पालीवाल प्रथम, मोनिका पालीवाल द्वितीय एवं विजेता खिलाडिय़ों के विद्यालय पहुचने पर स्वागत किया गया।