नई दिल्ली। ऐपल ने अपने आने वाले आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लॉन्च इवेंट के इनवाइट भेज दिए हैं, मगर अफवाहों और लीक्स का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा।
इन फोनों की कीमत चीन में कितनी होगी, इसके बारे में खबर लीक हो गई है।
फोनरडार की रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्टोरेज के आधार पर
तीन वैरियंट्स में आएंगे।
ये वैरियंट्स हैं- 32जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। नजर डालते हैं, लीक के अनुसार क्या होगा इन वैरियंट्स का प्राइस।
आईफोन 7
आईफोन
7 के 32 जीबी वर्जन की कीमत लगभग 53000 रुपये), 128 जीबी वर्जन की कीमत
लगभग 61000 रुपये) और 256 जीबी वर्जन की कीमत 71000 रुपये हो सकती है।