नाबालिग ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 अगस्त 2016, 5:45 PM (IST)

धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के गांव चहलपुरा में एक 12 वर्षीय नाबालिग द्वारा 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीडि़ता के पिता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी बने सिंह ने बताया कि पीडि़ता के पिता के अनुसार उसकी बच्ची गांव में घर के पास ही खेत में शौच के लिए गई थी। जहां आरोपी नाबालिग बच्ची को चरी के खेत में जबरदस्ती ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी नाबालिग बच्ची को खेत में छोडक़र मौके से फरार हो गया। नाबालिग बच्ची ने रोते हुए परिजनों को व्यथा सुनाई। पुलिस ने 5 वर्षीय नाबालिग का डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में मेडीकल कराकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।