आज भी कीचड बनी राह

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 अगस्त 2016, 5:33 PM (IST)

कुंवारिया(राजसमंद) । सरकार के मंत्री, विधायक गण भले ही कई गांवो को प्रधानमंत्री योजनाओ के तहत सडक़ो को डामरीकरण से जोड दिया है लेकिन कई सालों से कालीमंगरी- सीमाल सडक़ की तकदीर को नहीं बदली है, कई मंत्री बदलगए, कई विधायक बदलगए लेकिन इस सडक़ की तकदीर बदलना राजनेता के हाथ में ही है ।
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर इस सडक़ को ऐसी क्या अड़चन आ रही है जिससे यह सडक़ डामरीकरण नहीं बन पा रही है। बताया कि सडक़ खस्ताहाल होने से आज भी क्षैत्र की जनता बारिस के दिनों में 4 किमी का सफर कीचड़ से सनी सडक में होकर तय करते है कीचड़ के कारण कई राहगीर आये दिन नीचे गिरकर चोटिल हो रहे है तो कोई कीचड़ में गिरकर मिटटी से सन जाते है ऐसे में लोग परेशान है।

इनका कहना है कि

पनोतिया पंचायत के पुर्व उपसरपंच भंवरलाल गुर्जर ने बताया कि क्षैत्र के ग्रामीणों ने कई बार मंत्री से लेकर , विधायक तथा अधिकारीयों तक शिकायत करते करते थक गये लेकिन काली मंगरी से सीमाल की सडक़ अभी तक डामरीकरण नहीं बनी है इससे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। सडक़ के किनारे विलायती बबुलों के होने से से सडक़ पर आने जाने वाले राहगीरों को लुटेरों का डर बना रहता है अगर इस सडक़ पर कोई चोर पीछे पड़ जाता है तो आखिर वहां से भागना मंहगा पड़ता है इस सडक़ पर पुर्व में भी दो तीन वारदात हो चुकी है । सडक़ की डामरीकरण की जाए जिससे स्थानीय आमजन को राहत मिले एक नेता को सुविधा देने के लिए चुना जाता है फिर भी ग्रामीणों को सडक़ की सुविधा नहीं मिल रही है ग्रामीण क्षैत्र के लोगो को गहरा आक्रेाश है।

-जो बनायेगे ये डामरीकरण सडक़ उसी को देगे हम वोट-

जोधपुरा के ग्रामीण जगदीश चन्द्र दाधिच ने बताया कि काली मंगरी से सीमाल सडक़ के लिए कई नेता लोगो को लिखित व मौखिक रूप से कई बार कहा गया है। लेकिन सडक़ की सुनवाई नहीं हुई है अबकी बार हमारे क्षैत्र की जनता उसी नेता को वोट देगी जो इस सडक़ को डामरीकरण करवाने में सहयोग करेगे, 4 किमी का सफर मुश्किल भरा है यहा चोरो का डर बना रहता है इस सडक़ के लम्बे समय से डामरी करण नहीं होने से सीमाल जाटियाकाखेड़ा पनोतिया, बिनोल साकरोदा आदि आसपास के ग्रामीणों को काबरी महादेव दर्षन के लिए करीब 10 किमी का चक्ककर ज्यादा लगाकर यातो सरदारगढ़ या कुंवारिया होकर मंदिर पर जाना होता है। ग्रामीणों ने कहा की अगर एक माह के भीतर यह सडडक़ डामरीकरण नहीं हुई तो विरोध प्रदद्र्वन किया जायेगा। जाटियाकाखेड़ा, साकरोदा, जोधपुूरा, कलामतोकाखेउ़ा, करतवास आदि गांवो के लोगो ने सडक़ को डामरीकरण करवाने की मांग की है।

-बारिश बाद करवायेगे सडक़ का काम शुरू- अभी बारिश का मौसम होने से सडक़ डामरी करण का कार्य सम्भंव नहीं है बारिश के मौसम खत्म होते ही कालीमंगरी- सीमाल सडक़ का डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जायेगा- सुरेन्द्र सिंह राठौड़ कुम्भलगढ़ विधायक।