टोंक। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 3 में में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 13 नवम्बर से 15 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है ।जिसमे पहले दिन 101 कलश की यात्रा निकाली गई । और दूसरे दिन एक शाम गौमाता के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की गई ।
भजन संध्या संत प्रकाश दास जी महाराज श्री दादूदयाल गौशाला झिलाई ,निवाई के पावन सानिध्य में आयोजित की गई । जिसमे संत प्रकाश दास जी महाराज द्वारा अपने मुखारविंद से भजन संध्या में रस बरसाए गए। भजन संध्या में सभी धर्मप्रेमी बंधुओ द्वारा भरपूर आनन्द की अनुभूति प्राप्त की । ओर सभी धर्मप्रेमी बंधुओ ने भजन संध्या में नाचकर व झूमकर आनंद प्राप्त किया । भजन संध्या में दिल्ली से आये कुनाल जी व उनकी टीम द्वारा लाइव झांकियों के दर्शन करवाये ।
हनुमान जी की झांकी , शिव तांडव ,भस्म आरती , खाटूश्याम जी व कृष्ण भगवान व सुदामा जी की लाइव झांकी बनाई गई ।भानु गौत्तम ने बताया कि सेक्टर नम्बर 3 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में 30 साल पुराना एक शिव परिवार मंदिर था जिसका सभी धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा जीर्णोदार करवाकर एक विशाल मंदिर बनवाया गया है । जिसमे शिव परिवार व बालाजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का 3 दिवसीय कार्यक्रम सभी के सहयोग से रखा गया है ।
सनातन धर्म के इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सहयोग किया गया है । कार्यक्रम के संयोजक भानु गौत्तम ,विकास वैष्णव ,संजय जैन , रमेश बैरवा ,बृजराज स्नेही , धर्मराज गौत्तम किशोरीलाल मीना,सत्यनारायण पारीक ,हेमराज सोलंकी , भगवान नामा ,राजेन्द्र बैरवा ,रमेश साहू द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे