अजमेर। गणेश चतुर्थी नजदीक है भगवान गणेश के घर आगमन की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए देशभर में कलाकार भगवान गणेश की आकर्षक और आदमकद प्रतिमाएं तैयार करने में लगे हुए है। लेकिन अजमेर में जिला प्रशासन का एक निर्देश कलाकारों के आड़े आ रहा है। यही निर्देश बुधवार को कलाकारों और प्रशासन के बीच हंगामें का कारण बन गया।
दरसल अजमेर में मूर्ति विसर्जन के लिए अनासागर के नजदीक एक छोटे कुंड को
चिन्हित किया गया है। लेकिन उसमें विसर्जन के लिए मूर्ति का आकार तीन फीट
के करीब होना चाहिए। जबकि शहर में आए कलाकार गणेश प्रतिमाओं को सात-आठ फीट
के आकार में भी बना रहें है। इसी को लेकर बुधवार को नगर निगम अजमेर की ओर
से इन लोगों को समझाइश की गई तो हंगामा खड़ा हो गया है।
इसी बीच हिन्दुवादी संगठनों ने भी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूर्तियां अनासागर में विसर्जित करने की मांग कर दी। फिर प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।