प्रतापगढ़। जिले के दलोट गांव में सडक़ों की उधडी परतों को लेकर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर मुथा नें सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों को लापरवाही पर जमकर लताड़़ लगाई।
कलेक्टर ने जल्द से जल्द सडक़ मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। अरनोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उंठेल में रात्रि चोपाल लगाई जिसमे ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओ को जिला कलेक्टर के सामने रखा। जिला कलेक्टर ने सभी समस्याओ को सूना और सम्बंधित विभाग के अधिकारियो जल्द ही समस्याओ के समाधान करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने प्रतापगढ़ से दलोट खस्ताहाल सडक़ के बारे में मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई नाराजगी जताई जिला कलेक्टर ने कहा की सार्वनिक विभाग के अधिकारियो को में प्रतापगढ़ से उठेल आते समय रास्ते में फोन पर इतना कुछ कह चुका हु की अब मेरे पास भी कुछ कहने के लिए नही बचा हे।