गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का जयपुर में तीन दिवसीय प्रवास, यहां देखें कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 12 नवम्बर 2025, 5:53 PM (IST)

जयपुर, । विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी 13 नवंबर को जयपुर पधार रहे हैं। उनके तीन दिवसीय प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

14 नवम्बर की सुबह एमएनआईटी जयपुर में राजस्थान के पहले इंडियन नॉलेज सिस्टम सेंटर का शुभारंभ गुरुदेव के करकमलों से होगा। यह पहल तकनीकी शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस दिन दोपहर 3 बजे से SMS आउटडोर स्टेडियम में “उत्साह – एक युवा संगम” का आयोजन होगा, जिसमें 50 हज़ार से अधिक युवा भाग लेंगे। “उत्साह” का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

15 नवम्बर को JECC जयपुर में “विज्ञान भैरव” प्राचीन ध्यान कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हजारों साधक सहभागी बनेंगे। इसी दिन “सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन” और “अंतेवासी” विशेष सत्र भी होंगे।

गुरुदेव का यह प्रवास राजस्थान में सकारात्मकता, संस्कृति और आत्म-ज्ञान के उत्सव का प्रतीक बनेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे