उदयपुर। एक्शन उदयपुर में बच्चों के सम्बल की दृष्टि से एक नई पहल चहक का शुभारंभ बुधवार को जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने किया। चहक योजना में पहला काउंटर शहर के शास्त्री चौराहे के नजदीक सहकारी उपभोक्ता भण्डार में शुरू किया गया है। योजना की जानकारी देते हुए जिला कलक्टर ने बताया की एक तरफ जहां हम अपने घर की अनुपयोगी वस्तुओं को फेंक देते है वहीं दूसरी और गाँव के बच्चों को शिक्षा सामग्री के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
ऐसे में इस योजना के तहत शहरवासी नए और पुराने स्कूल बैग्स, पानी की
बोतलें, कॉपियां, उपकरण बॉक्स आदि भेंट कर सकेंगे। जिन्हें जिले के सरकारी
स्कूलों के जरूरतमन्द विद्यार्थियों को दिया जाएगा। यह सामग्री प्रदान करने
वालों को संग्रहण एवं वितरण से संबंधित छपी हुई रसीद एवं एसएमएस प्राप्त
हो जाएगा।