मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर खुद की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है कि जिस पर बवाल मच गया है। बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट प्रिया मलिक ने खुद की यह तस्वीर बॉलीवुड फिल्म बार बार देखो के समर्थन में डाली है। गौरतलब है कि फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म बार बार देखो के सीन पर आपत्ति जताई है।
दरअसल सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक अंत:वस्त्र वाले सीन को हटाने के लिए कहा
है। इस मामले में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सेंसर बोर्ड पर हमला बोल दिया
है। इसी क्रम में प्रिया मलिक अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है।
तस्वीर के साथ प्रिया ने लिखा कि सेंसर बोर्ड चाहता है कि जिस सीन में
कैटरीना ने अंत:वस्त्र पहन रखे हैं,
उसे हटा दिया जाए। साथ ही
प्रिया ने लिखा कि शायद हमारे इनर वियर संस्कारी नहीं है। प्रिया मलिक ने
लिखा कि जिन लोगों को मेरे अंत:वस्त्र देखकर समस्या है अगर मैं उनके सामने
बिना अंत:वस्त्र के भी जाऊं तो उन्हें परेशानी होगी। प्रिया ने लिखा कि
मेरा शरीर, मेरी पसंद।
गौरतलब है कि इसके अलावा फिल्म बार बार देखो में एक संवाद पर भी सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। फिल्म में सविता भाभी का जिक्र किया गया है जो कि इंटरनेट की दुनिया में जाना माना पोर्न कैरेक्टर है। सेंसर बोर्ड ने इन कट्स के साथ फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है।