सभी रोगों की जड़ है पेट:पेट की सफाई और अच्छी पाचन शक्ति के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं. इनमें सबसे असरदार माना जाता है त्रिफला पाउडर का सेवन. ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं पेट साफ करने के लिए किस तरह त्रिफला पाउडर का सेवन करना चाहिए।
त्रिफला है मददगार:
पेट साफ न होना आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है. सुबह देर तक टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी मल त्याग नहीं हो पाता है. इससे फिर व्यक्ति को पूरे दिन पेट में दर्द , भारीपन, अकड़न, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ये उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है। पेट की सफाई और अच्छी पाचन शक्ति के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। इनमें सबसे असरदार माना जाता है त्रिफला पाउडर का सेवन। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानते हैं पेट साफ करने के लिए किस तरह त्रिफला पाउडर का सेवन करना चाहिए।
क्या कहते हैं आयुर्वेद के जानकार ?
आयुर्वेद में त्रिफला एक ऐसा हर्बल औषध है, जो न सिर्फ पेट को साफ रखता है बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है। ये तीन फलों से मिलकर बनता है- आंवला (Amla), हरड़ (Haritaki) और बहेड़ा (Bibhitaki). ये तीनों फल मिलकर त्रिफला को एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि बनाते हैं।
त्रिफला पाउडर के फायदे पेट साफ और पाचन में सुधार :
विशेषज्ञ बताते हैं, त्रिफला पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और जठराग्नि (Stomach fire) को सक्रिय करता है। यह खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है और कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज से राहत दिलाता है।
डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार :
यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और लिवर को साफ रखता है। जब शरीर डिटॉक्स होता है, तो एनर्जी लेवल बढ़ता है और त्वचा पर भी ग्लो आता है।
वजन घटाने में भी लाभकारी है:
आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है। अगर इसे सही खान-पान और नियमित योग के साथ लिया जाए, तो वजन नियंत्रित रखना आसान हो जाता है।हर माह दो से तीन किलो तक वजन घटाने लगता है ।
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद;
इन सब से अलग त्रिफला में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाते हैं। त्रिफला पानी या पेस्ट को त्वचा पर लगाने से त्वचा की फुंसी झाइयां और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स में भी राहत मिलती है।
त्रिफला पाउडर कब और कैसे खाएं?
आयुर्वेदाचार्य कहते हैं, अगर आपको पेट साफ करने की समस्या है, तो रात को सोने से आधा घंटा पहले एक चम्मच त्रिफला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। यह पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है और सुबह पेट प्राकृतिक रूप से साफ हो जाता है।
वजन घटाने के लिए इसे दिन में दो बार, सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले लिया जा सकता है।
हालांकि, लेखक डा पीयूष त्रिवेदी का कहना है कि इसे लगातार दो महीने से ज्यादा न लें। वहीं, अगर समस्या ज्यादा हो, तो एक बार आयुर्वेद डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डा पीयूष त्रिवेदी जयपुर ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे