मालवीय मिशन ने पौधारोपण कर मनायी देवउठनी एकादशी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 नवम्बर 2025, 6:37 PM (IST)

जयपुर। महामना मालवीय मिशन, जयपुर ने देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर, मिशन के उद्देश्य के अनुरूप, हर्बल पोधारोपण का कार्यक्रम, डिग्गी फ़ार्म, जमवाय रामगढ़, जयपुर, में बड़े उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया ।

मालवीय मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया की विशेष बात यह थी इस पौधारोपण में खास करके अर्जुन, सहजन, आंवला,बेलपत्र, कचनार, अपराजिता, अजवायन, मीठा नीम, तुलसी आदि के हर्बल पौधे लगाये गए ।

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इस आयोजन में मालवीय मिशन के कमलकांत पाराशर- कोषाध्यक्ष, गिरधर गुप्ता- महासचिव, श्रीकांत गुप्ता- सचिव, एस. के. जोशी- उपाध्यक्ष, अनिरुद्ध सिंह- अध्यक्ष, प्रो . ई. वी. के. शास्त्री, डॉ नवीन शर्मा, देवेन्द्र सिंह राघव, ऋषि पाराशर, शक्ति सिंह, सुयश प्रताप सिंह,अधिराज सिंह, लव गुप्ता, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा आदि ने सपरिवार बड़े उत्साह से भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे