झालावाड़। माण्डल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 जातरुओं की मौत के शोक में बकानी कस्बा बंद रहा। वहीं बुधवार सुबह मृतकों के शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव लेने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए माचलपुर रोड जाम कर दिया।
रामदेवरा जा रहे थे जातरू
बता दें कि बकानी क्षेत्र के भानपुरिया गांव से करीब 30 जातरू टै्रक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रामदेवरा जा रहे थे। रास्ते में माण्डल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं सहित छह जातरुओं की मौत हो गई थी। हादसे में करीब दो दर्जन जातरू घायल हो गए थे।