छात्राओं ने किया रास्ता जाम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 अगस्त 2016, 8:52 PM (IST)

दौसा । जिले के सिकराय में स्कूली छात्राओं ने शिक्षकों की कमी और पेयजल की समस्या को लेकर रास्ता जाम करके प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन से स्कूल में पेयजल की समस्या दूर करने और शिक्षकों को लगाने की मांग की। वहीं मानपुर थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारी छात्राओं को समझाया, इसके बाद ये रास्ता खुला।