उदयपुर। जिले में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा (RPS) तथा जिले के सभी सर्कल अधिकारियों द्वारा नव-पदोन्नत अधिकारियों को थ्री-स्टार एवं पी-कैप धारण करवाकर शुभकामनाएं दी गईं।
इसी क्रम में निरीक्षक पद पर पदोन्नत महेश जोशी को भी अधिकारियों ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव (IPS) ने भी उदयपुर जिले के सभी नव-पदोन्नत निरीक्षक पुलिस अधिकारियों को बधाई संदेश भेजते हुए उनकी आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे