आईआईओटी संचालित फ्लीट इंटेलिजेंस से खनन दक्षता और ऊर्जा अनुकूलन में ऐतिहासिक उपलब्धि
उदयपुर। भारत का एकमात्र और दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत जिंक उत्पादक — हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) — आज स्मार्ट माइनिंग के नए युग की ओर अग्रसर है। कंपनी ने इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IIoT) आधारित फ्लीट इंटेलिजेंस सिस्टम को अपनाकर खनन दक्षता, ऊर्जा उपयोग और परिचालन स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार हासिल किया है।
आईआईओटी-आधारित रियल-टाइम डेटा और हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग केंद्र के माध्यम से कंपनी ने सभी साइटों पर रिकॉर्ड फ्लीट अपटाइम और ऊर्जा अनुकूलन प्राप्त किया है। ड्रिलिंग ऑपरेशनों में बेहतर ऊर्जा उपयोग और परिष्कृत पर्क्यूशन नियंत्रण ने बिजली की खपत और परिचालन अपशिष्ट दोनों को कम किया है।
वित्त वर्ष 2024 से 2026 के बीच कंपनी के डेटा-संचालित दृष्टिकोण ने कई प्रमुख उपकरण श्रेणियों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किए : जंबो ड्रिलिंग मशीनों की विश्वसनीयता और अपटाइम में 28% वृद्धि, लोड हॉल डंपर्स (LHDs) में 24% सुधार, लो-प्रोफाइल डंप ट्रक्स (LPDTs) में 27% से अधिक वृद्धि।
दक्षता में यह वृद्धि कंपनी की तकनीकी कुशलता और सस्टेनेबल प्रैक्टिस की दिशा में उसके समर्पण को दर्शाती है। जंबो मशीनों के लिए पावर पैक से पर्क्यूशन अनुपात 3.8 से घटकर 3.4 हुआ — जो ऊर्जा उपयोग में बेहतर अनुकूलन का प्रतीक है।
सीईओ अरुण मिश्रा का दृष्टिकोण : हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा — “मजबूत डेटा कैप्चर, अत्याधुनिक IIoT इंटीग्रेशन और उन्नत एनालिटिक्स के साथ हम प्रतिक्रियाशील से पूर्वानुमानित संचालन की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे भारी भू-चालन वाहनों का अनुकूलन हमारे अपटाइम और दक्षता के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हुआ है। यह पहल वास्तविक समय में बेहतर निर्णय लेने और एक उच्च-प्रदर्शन, ऊर्जा-कुशल खनन पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में ठोस कदम है।”
सहयोग केंद्र : तकनीकी उत्कृष्टता का केंद्रबिंदु
इस परिवर्तन की धुरी है हिन्दुस्तान जिंक का अत्याधुनिक सहयोग केंद्र, जो कंपनी के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का नाभिक है। यह केंद्र प्लांट सिस्टम, सेंसर और फ्लीट-लेवल IIoT डिवाइस से प्राप्त डेटा को एकीकृत कर वास्तविक समय में निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करता है।
यह प्रणाली वेदांता स्पार्क स्टार्टअप पार्टनर मशीन मैक्स के सहयोग से विकसित की गई है। वेदांता स्पार्क — वेदांता समूह का ग्लोबल इनोवेशन एक्सेलेरेटर — उभरती तकनीकों के माध्यम से उद्योग की चुनौतियों को हल करने और बड़े पैमाने पर परिवर्तनकारी प्रभाव लाने के उद्देश्य से कार्य करता है।
इस साझेदारी के तहत हिन्दुस्तान जिंक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), कंप्यूटर विज़न, ड्रोन सॉल्यूशंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और ऑगमेंटेड/वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपने संचालन को और अधिक सशक्त बनाया है।
स्थिरता और स्वचालन की दिशा में अग्रसर
हिन्दुस्तान जिंक की यह पहल केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक नहीं, बल्कि उसकी सस्टेनेबल माइनिंग विज़न की दिशा में एक ठोस कदम भी है। कंपनी का डिजिटल दृष्टिकोण परिचालन दक्षता, उपकरण अपटाइम और पूर्वानुमानित रखरखाव में व्यापक सुधार लाने के साथ-साथ सुरक्षा और ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित है।
वर्तमान में हिन्दुस्तान जिंक, वेदांता स्पार्क के माध्यम से 20 से अधिक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के साथ 50+ परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।
इन सहयोगों का उद्देश्य है — उत्पादन वृद्धि, लागत अनुकूलन, ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक, शासन) नेतृत्व, और बेहतर सुरक्षा प्रथाओं को बढ़ावा देना।
तकनीकी उत्कृष्टता की निरंतर यात्रा
कंपनी ने अपने संचालन में रोबोटिक्स, AI, ब्लॉकचेन और IIoT जैसी अग्रणी तकनीकों को अपनाया है। हाल ही में हिन्दुस्तान जिंक ने अपने कार्यस्थलों पर एआई-संचालित कैमरा निगरानी प्रणाली लागू की, जिसने कार्यस्थल सुरक्षा और अनुपालन मॉनिटरिंग में क्रांतिकारी सुधार लाया है। इस पहल से मैनुअल हस्तक्षेप में लगभग 50% की कमी आई है और परिचालन पारदर्शिता में वृद्धि हुई है।
इसके साथ ही, कंपनी ने उच्च तापमान प्रगलन कार्यों में रोबोटिक स्वचालन लागू किया है, जिससे धातुकर्म कार्यों में परिशुद्धता बढ़ी, कार्यप्रवाह सुव्यवस्थित हुआ और उत्पाद की गुणवत्ता लगातार उच्च स्तर पर बनी रही।
भविष्य की दृष्टि : हिन्दुस्तान जिंक अब एलआईडीएआर-सक्षम ड्रोन आधारित अंडरग्राउंड माइन स्कैनिंग तकनीक को लागू करने की दिशा में कार्यरत है।यह पहल माइन मैपिंग की सटीकता को बढ़ाएगी और खनन योजना को अनुकूलित करेगी। इन सभी नवाचारों के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक न केवल भारत में खनन के भविष्य को पुनर्परिभाषित कर रहा है, बल्कि वैश्विक उद्योग के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है।
नवाचार से प्रेरित, स्थिरता से संचालित : हिन्दुस्तान जिंक का लक्ष्य केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है; बल्कि यह एक ऐसे पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना चाहता है जो स्मार्ट माइनिंग, सुरक्षित कार्यस्थल, ऊर्जा दक्षता, और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक हो।
इस दिशा में कंपनी लगातार नई तकनीकों को अपनाकर भारत के खनन क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और सशक्त बना रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे