लालसोट। प्रदेशभर में उपभोक्ताओं को अगले पांच दिनों तक राशन नहीं मिल सकेगा। राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पॉस मशीनों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इस कारण 29 अक्टूबर बुधवार से से 2 नवंबर तक राशन वितरण, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की प्रक्रिया बंद हो गई है।
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पॉस मशीनों में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें डीलरों के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य, पासवर्ड की जगह पिन सिस्टम, और नई आधार रेफरेंस आईडी प्रणाली लागू की जाएगी। इसके साथ ही “Set App Version API” और “Check Mapping with PDs API” को बंद किया जाएगा।
विभाग ने सभी जिलों के खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित अवधि में ये सभी तकनीकी कार्य पूरे कर परीक्षण करवाया जाए। परीक्षण ई-पीडीएस टीम की देखरेख में किया जाएगा।अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पूनम प्रसाद सागर ने कहा है कि उचित मूल्य दुकान संचालकों और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान राशन वितरण या ई-केवाईसी के लिए दुकान पर न जाएं। सुधार कार्य पूरे होने के बाद 3 नवंबर से व्यवस्था पूर्व की तरह सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे