जंगल का खौफ गांवों में!

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 30 अगस्त 2016, 6:17 PM (IST)

पाली। घटते जंगलों के कारण अब गांवों में भी जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। जंगलों में स्वच्छंद विचरण करने वाले जानवर अब खाने-पीने की तलाश में गांवों का रुख करने लगे हैं। मंगलवार को गांव में एक तेंदुआ आने से लोगों में भय व्याप्त हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर तेंदुआ को बेहोश किया और जंगल में छोड़ दिया। उसके बाद लोगों की जान में जान आई।