मथुरादास माथुर अस्पताल में शौचालय की सफाई के निर्देश जारी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 27 अक्टूबर 2025, 3:21 PM (IST)

राजकुमार शर्मा (शैलू) जोधपुर।
मथुरादास माथुर अस्पताल के शौचालयों की बदहाल स्थिति को लेकर उठाए गए मुद्दे का तत्काल असर देखने को मिला। जैसे ही यह मामला अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में आया, अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने तुरंत सफाई के निर्देश जारी किए। खास खबर डॉट कॉम ने इस मुद्दे को उठाते हुए अस्पताल प्रशासन के संज्ञान में लाया था।
सूत्रों के अनुसार, अधीक्षक ने संबंधित विभाग को तुरंत कार्यवाही करने के आदेश दिए, जिसके बाद अस्पताल परिसर में शौचालयों की सफाई शुरू कर दी गई। मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और खास खबर डॉट कॉम का आभार जताया कि उसने उनकी समस्या को आवाज़ दी।
अस्पताल प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में सफाई व्यवस्था को नियमित और सख्त निगरानी में रखा जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस तरह खास खबर डॉट कॉम की पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसमस्याओं को उठाने वाला सशक्त मीडिया समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे