नई दिल्ली। रेलवे जल्द ही मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के स्थान पर रेल कार्ड
लेकर आएगा। यह रेल कार्ड तीन तरह के होंगे। इनमें गोल्डन(छह माह),सिल्वर(एक
माह) और प्लेटिनम(एक साल)जारी किया जाएगा। अभी मुंबई में यह प्रयोग के तौर
पर लॉन्च होगा।
उपनगरीय रेल यात्रियों को जल्द ही मासिक सीजन टिकट के स्थान पर एक रेल
कार्ड मिल सकता है जिसका उपयोग वे कुछ खुदरा वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी
कर सकेंगे।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे इस प्रस्ताव की शुरआत को लेकर 31 बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है। अनुमान के मुताबिक देश भर में करीब 1।1 करोड लोग प्रतिदिन लोकल रेलगाडियों का उपयोग करते हैं। योजना के अनुसार तीन तरह के रेल कार्ड होंगे। ये कार्ड सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम श्रेणी के होंगे। सिल्वर कार्ड एक महीने, गोल्ड कार्ड छह माह और प्लैटिनम कार्ड एक वर्ष की अवधि के लिए दिये जायेंगे।