लायन्स क्लब की ओर से योग और ध्यान कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 अक्टूबर 2025, 4:12 PM (IST)

बहरोड़। लायन्स क्लब बहरोड़ की ओर से चल रहे,"सेवांकुर सेवा सप्ताह"के तहत मंगलवार को योग और ध्यान के माध्यम से तनाव एवं चिंता से मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कृष्ण मेरिज होम में किया गया, जिसमें पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी योगाचार्य के आर शर्मा जी ने स्वस्थ जीवन के लिए योगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया! जिसमें सूर्य नमस्कार,बाह्मप्राणायाम,अनुलोम ,विलोम , भ्रामरी,ओम् जप व हास्य योग से ठहाके लगाए गए, उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली से व्यापक स्तर पर तनाव बढ़ रहा है बच्चों से लेकर वृद्व व्यक्ति मानसिक तनाव में हैं जिसके कारण व्यक्ति विकारों से ग्रसित हो रहा है ऐसे में हास्य योग तनाव से मुक्ति दिला रहा है उन्होंने ने नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया ,,!इस दौरान इस कार्यक्रम में मुख्य संयोजक एम जे एफ लायन सत्यनारायण अग्रवाल, मुख्य सलाहकार लायन कमल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक लायन महेश जैन, संयोजक लायन दीवान सिंह, सचिव लायन महेश पारीक, लायन मनोज शर्मा, लायन अशोक अग्रवाल, सभी क्लब सदस्य के अलावा कृष्ण अग्रवाल,मानकचन्द अग्रवाल , विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे