लालसोट में भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला 3 आक्टूबर को

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 02 अक्टूबर 2025, 3:59 PM (IST)

लालसोट। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र लालसोट की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार 3 अक्टूबर को किया जाएगा। यह कार्यशाला दोपहर 3 बजे बढ़ाया धर्मशाला लालसोट में संपन्न होगी।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने बताया कि कार्यशाला में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रत्येक बूथ से टोली सहित एक बूथ संयोजक तथा दो बूथ सह संयोजक को साथ लाना आवश्यक रहेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी साथी समय पर उपस्थित होकर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. रतन तिवाड़ी और जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे