वनडे से दिलशान की विदाई, इन 10 से रहे पीछे

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 अगस्त 2016, 3:11 PM (IST)

नई दिल्ली। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने रविवार ( 28 अगस्त) को दाम्बुला में करिअर का अंतिम वनडे खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस वनडे में ओपनर दिलशान ने 65 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाने के साथ चार ओवर में बगैर सफलता के 24 रन खर्चे। दिलशान को वर्ष 1999 में पहला वनडे खेलने का मौका मिला था।

39 वर्षीय दिलशान ने कुल 330 वनडे में 39.27 के औसत व 86.23 के स्ट्राइक रेट के साथ 10290 रन बटोरे। इनमें 22 शतक व 47 अर्धशतक शुमार हैं। इसके अलावा वनडे में दिलशान के खाते में बतौर ऑफ स्पिनर 106 विकेट भी हैं।

दिलशान के अलावा 10 और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में बनाए 10000 से ज्यादा रन। आईए देखें उनका प्रदर्शन :-

सचिन तेंदुलकर (भारत)

करिअर : 1989 से 2012
वनडे : 463
रन : 18426
औसत : 44.83
स्ट्राइक रेट : 86.23
टॉप स्कोर : नाबाद 200 रन
50 : 96
100 : 49

कुमार संगकारा (श्रीलंका, एशिया, आईसीसी)

करिअर : 2000 से 2015
वनडे : 404
रन : 14234
औसत : 41.98
स्ट्राइक रेट : 78.86
टॉप स्कोर : 169 रन
50 : 93
100 : 25

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया, आईसीसी)

करिअर : 1995 से 2012
वनडे : 375
रन : 13704
औसत : 42.03
स्ट्राइक रेट : 80.39
टॉप स्कोर : 164 रन
50 : 82
100 : 30


सनथ जयसूर्या (श्रीलंका, एशिया)

करिअर : 1989 से 2011
वनडे : 445
रन : 13430
औसत : 32.36
स्ट्राइक रेट : 91.20
टॉप स्कोर : 189 रन
50 : 68
100 : 28


महेला जयवर्धने (श्रीलंका, एशिया)

करिअर : 1998 से 2015
वनडे : 448
रन : 12650
औसत : 33.37
स्ट्राइक रेट : 78.96
टॉप स्कोर : 144 रन
50 : 77
100 : 19


इंजमाम उल हक (पाकिस्तान, एशिया)

करिअर : 1991 से 2007
वनडे : 378
रन : 11739
औसत : 39.52
स्ट्राइक रेट : 74.24
टॉप स्कोर : नाबाद 137 रन
50 : 83
100 : 10

जेक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, आईसीसी)

करिअर : 1996 से 2014
वनडे : 328
रन : 11579
औसत : 44.36
स्ट्राइक रेट : 72.89
टॉप स्कोर : 139 रन
50 : 86
100 : 17


सौरव गांगुली (भारत, एशिया)

करिअर : 1992 से 2007
वनडे : 311
रन : 11363
औसत : 41.02
स्ट्राइक रेट : 73.70
टॉप स्कोर : 183 रन
50 : 72
100 : 22


राहुल द्रविड़ (भारत, एशिया, आईसीसी)

करिअर : 1996 से 2011
वनडे : 344
रन : 10889
औसत : 39.16
स्ट्राइक रेट : 71.24
टॉप स्कोर : 153 रन
50 : 83
100 : 12


ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज, आईसीसी)

करिअर : 1990 से 2007
वनडे : 299
रन : 10405
औसत : 40.48
स्ट्राइक रेट : 79.51
टॉप स्कोर : 169 रन
50 : 63
100 : 19