बांसवाडा। जिला परिषद में सोमवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक में सडक़ों की स्थिति को लेकर हंगामा हो गया। जिले की दो पंचायत समिति प्रधान तो बैठक के दौरान ही धरने पर बैठ गईं। वहीं सांसद और विधायक आपस में भिड़ गए।
यूं चला घटनाक्रम
सोमवार को यहां जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक
में जनप्रतिनिधियों ने जिले में सडक़ों की बदहाल स्थिति पर रोष व्यक्त किया।
वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बैठक में नहीं आने पर रोष व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में सभी सडक़ों के हालात खराब हो गए हैं।
इसी बात को लकर पंचायत समिति प्रधान प्रज्ञा व कल्पना ने सदन में ही धरना
दे दिया। दोनों मंच के सामने ही नीचे फर्श पर बैठ गईं और कहा कि ये कैसे
अच्छे दिन हैं।
मालवीय ने किया प्रधानों का समर्थन
प्रधानों द्वारा धरना देने पर बागीदौरा से कांग्रेस के विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालविया ने भी दोनों प्रधानों का समर्थन किया और अधिकारियों से जवाब मांगा। इसी बीच सांसद मानशंकर निनामा ने कहा कि आप लोग कुर्सी पर बैठ जाओ। सरकार सबके लिए है और काम हो रह हैं। अगर आप चाहो कि अभी तुरंत सडक़ बन जाए, तो ये संभव नहीं है। इसी बात पर धरने पर बैठीं प्रधान, सांसद तथा विधायक आपस में ही उलझ गए। बाद में राज्यमंत्री जीतमल खाट आए और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शान्त कराया।