श्रीगंगानगर। भारतीय सेना देश की ताकत और राष्ट्रीय इच्छा को लागू करने का जरिया है। सप्त शक्ति आउटरीच कैम्पेन के अंतर्गत भारतीय सेना के अमोघ डिवीजन की ओर से एक प्रेरणादायक व्याख्यान और प्रस्तुति का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘भारतीय सेना -राष्ट्र शक्ति का साधन’ था।
बच्चों ने जाना सेना को
श्रीगंगानगर में मयूर स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कैम्पेन के उद्देश्य तथा सैन्य जीवन के बारे में बताया गया। व्याख्यान और प्रस्तुति में शिक्षकों और विद्यार्थियों का भरपूर उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर छात्रों ने सैनिकों से बातचीत की और सेना के बारे में जाना।