दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का 27 को होगा आयोजन
टोंक। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच टोंक जिले की बैठक बुधवार को फूलबाग टोंक में आयोजित की गई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक शकील देशवाली पहलवान ने बताया कि 27 सितंबर की प्रात: 9:00 से 3:00 बजे तक नई दिल्ली तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मुस्लिम अधिवेशन में टोंक जिले से 200 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।
राष्ट्रीय संयोजक एवं राजस्थान प्रभारी सैयद अबूबकर नकवी ने बताया कि अधिवेशन में आरएसएस के डॉ. इन्द्रेश कुमार के सानिध्य में आयोजन सम्पन्न होगा। नकवी ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब तीन सौ: से अधिक जिलों से राष्ट्रवादी मुस्लिम बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में वतन से मोहब्बत करना ईमान का हिस्सा है, मुस्लिम देश में मिलजुल कर रहे और अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में आगे रहे। इस कार्यक्रम में देश के इंटेलेक्चुअल उलेमा आकर अपनी बात कार्यकर्ताओं के समक्ष रखेंगे।
राष्ट्रीय संयोजक और राजस्थान प्रभारी नकवी ने बताया कि राजस्थान से करीब 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में नुसरत खान, इम्तियाज अहमद, वसीम सैफी, नूर मोहम्मद, वाहिद भाई, जाकिर कलंदर, मुरसलीन खान आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे