टोंक। महर्षि दयानन्द सरस्वति विश्वविद्यालय अजमेर के निर्देशानुसार बीए भाग तृतीय की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजें महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक के प्राचार्य डॉ. लोकेश कुमार शर्मा ने बताया कि टोंक जिले के बीए भाग तृतीय भूगोल विषय के नियमित/ पूर्व/ स्वंयपाठी परीक्षार्थियों की पूरक प्रायोगिक परीक्षा 27 सितम्बर को प्रात: 10.00 बजेे से महाविद्यालय में आयोजित होगी।
नियमित परीक्षार्थी अपना परिचय पत्र तथा फोटोयुक्त आईडी कार्ड लेकर प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित होवें। समस्त परीक्षार्थी अपना पूरक प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं फाईल रिकॉर्ड साथ में लावें। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन लाने/ रखने की अनुमति नहीं होगी। अपने बैच, परीक्षा तिथि व समय की जानकारी के लिए महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड का अवलोकन करते रहें एवं भूगोल विभाग में सम्पर्क करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे