मास्को। मास्को के प्रिंटिंग इकाई के एक गोदाम में शनिवार सुबह लगी आग में
17 कामगारों की मौत हो गयी। सभी किर्गीजस्तान से से आए आव्रजक कामगार थे।
रूसी आपात सेवा ने यह जानकारी दी है। किर्गिज समुदाय के प्रतिनिधियों ने
कहा कि सभी पीडित युवतियां हैं, जो अपने काम की वर्दी पहनने के लिए कपडे
बदलने वाले कक्ष में मौजूद थीं।
आपात सेवाओं की मास्को शाखा के प्रमुख इल्या डेनिसोव ने कहा कि गोदाम के पहली मंजिल पर मौजूद खराब लैम्प के कारण आग लगी। वहां ज्वलनशील तरल पदार्थ और कागज का सामान भी रखा हुआ था। आग जल्दी ही लिफ्ट के जरिए उस कमरे तक पहुंच गया, जहां सबकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल के कर्मचारियों को 16 कामगारों के शव मिले हैं। चार घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, वहीं एक अन्य की मौत हुई। रूसी संवाद समिति ने डेनिसोव के बयान के हवाले से लिखा है कि मरने वाले सभी लोग किर्गिजस्ता के थे, और ऎसा लगता है कि अवैध तरीके से रूस में काम कर रहे थे।