उदयपुर। डूंगरपुर जिले के रिछा गांव में एक माह पूर्व जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां चुराने वाले गिरोह का प्रतापनगर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके लिए पुलिस की ओर से स्पेशल टॉस्क फोर्स काा गठन किया गया था। पुलिस के अनुसार उसने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रतापनगर चौराहे सेे मणीकपुर निवासी साहेब कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। वह मूर्ति बेचने के फिराक में आया था।