दौसा क्रिकेट संघ ने अंडर-23 टीम की घोषणा की

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 सितम्बर 2025, 7:18 PM (IST)

दौसा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा दौसा क्रिकेट अंडर -23 टीम की घोषणा की गई है। संघ के सचिव ब्रजकिशोर उपाध्याय ने बताया कि आरसीए द्वारा 15 सितंबर से अंडर -23 टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए जिले की टीम में सचिन शर्मा, देवकृत शर्मा, ध्रुव सेठी, जतिन शर्मा, दिव्यांशु घोसिंगा, राम शर्मा, विशाल सिंह, नमन शर्मा, भावेश शर्मा, प्रांजूल शर्मा, प्रदीप सैनी पृथ्वी नागरवाल, लीलाधर मीणा, शान अवस्थी, आदित्य भट्ट, मोहित जैमन व संजय मीणा का चयन किया है।
डीसीए के कोषाध्यक्ष विनय जैन ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले की टीम में दूसरे जिले के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन टीम का प्रदर्शन बिल्कुल आशानूरूप नहीं आ रहा है। हम हमारे जिले के खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा मौक़ा देना चाहते हैं। लेकिन दौसा के खिलाड़ी निराश कर रहे हैं। यदि टीम का रिजल्ट इस बार भी ठीक नहीं आता है तो हमे एनओसी प्लेयर खिलाने पर विचार करना होगा। टीम का चयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया है। उम्मीद करते है टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस टीम के साथ टीम मैनेजर वेंकटेश शर्मा और कोच सुखराम गुर्जर होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे