प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025, 5:57 PM (IST)

डूंगरपुर। अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के प्रारम्भ में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ललित कुमार द्वारा त्रैमासिक (माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2025) प्रगति रिपोर्ट बिन्दुवार प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, नगर निकाय के अधीन संचालित समस्त योजनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये। साथ ही कौशल प्रशिक्षण, राजीविका के अन्तर्गत स्व-रोजगार हेतु अल्पसंख्यक समुदाय को अधिकाधिक लाभान्वित करने हेतु निर्देश प्रदान किये।

अन्त में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ललित कुमार द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त कर बैठक सधन्यवाद समाप्त की

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे