जब पीड़ित ने स्टिंग कर डाला रिश्वतखोर का

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 अगस्त 2016, 5:48 PM (IST)

ज्यादातर बाबू बिना रिश्वत के रूपये लिए किसी का काम नही करते और ये बाबू रिश्वत लेते हुए डरता नही है आज ऐसा ही एक बाबू रिश्वत मांगता कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने ही उसका वीडियो बना लिया।

पीड़ित प्रदीप हापुड के थाना बाबूगढ के गाँव श्याम पुर जट्ट का रहने वाला है।प्रदीप का पिछले चार महीने से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा था। उसे ठीक कराने के लिए प्रदीप कुचेसर चौपला बिजली घर पर चक्कर काट रहा था बिजली घर पर तैनात बाबू सुरेश शर्मा बिना रिश्वत लिये काम नहीं कर रहा था। जब बात हद से ज्यादा ही बढ़ गई तो प्रदीप शर्मा ने अपने मोबाईल के कैमरे से रिश्वत खोर बाबू सुरेश शर्मा का रिश्वत मांगते हुए वीडियो बना लिया।

जब प्रदीप ने पूछा कि किस बात के पैसे मांग रहे हैं। मेरी माँ पूछ रही है तो बाबू उसे अपने माँ को यहां लाने की बात कहता है। मुख्य अभियंता भूदेव शर्मा का कहना है कि लिखित मे शिकायत आती तो ज़रूर कार्रवाई होगी ।