हाथ में भाला नहीं सोल्डरिंग आयरन और वोल्टोमीटर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 अगस्त 2016, 5:02 PM (IST)

डूंगरपुर। जिले के पुनाली, झौंथरी और बिलाड़ी में रहने वाली आदिवासी महिलाएं अब प्रशिक्षण प्राप्त इंजीनियर का तमगा हासिल कर चुकी है। सोलर लैम्प बनाने का प्राशिक्षण प्राप्त करने वाली ये दक्ष आदिवासी महिला इंजीनियर दिनभर सोल्डरिंग आयरन और वोल्टोमीटर के साथ काम करती है। दरसल राजस्थान ग्रामीण अजीविका विकास परिषद की ओर से महिलाओं को सोलर लैंप बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इसी प्रोजेक्ट स्वयं सहायता समूह की ये सदस्य आईआईटी के इंजीनियरों की भांति कुशलता पूर्वक सोलर लैंप बनाने का कार्य कर रहीं है।

60 हजार सोलर लैंप बनाएंगी
राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के अनुसार इन महिलाओं को तीन माह में 60 हजार सोलर लैंप बनाने है जिससे इन महिलाओं को एक करोड़ 20 लाख का टर्न ओवर प्राप्त होगा। महिलाओं के इस प्रयास की तारीफ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कर चुकी है। उन्होंने अपने डूंगरपुर दौरे के समय इन महिलाओं से बात भी की थी।