सलमान खान की ये एक्ट्रेस हुई गुमनाम और...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 अगस्त 2016, 4:09 PM (IST)

भले ही सलमान खान 50 का आंकड़ा पार चुकें हैं लेकिन आज भी वह बॉलीवुड के सुल्तान हैं। यह साबित किया उनकी हालिया रिलीज फिल्म सुल्तान ने, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार किया। वह जल्द ही कबीर खान निर्देशित फिल्म में चाइनीज एक्ट्रेस Zhu Zhu के साथ रोमांस करते हुए नजर आयेंगें। बता दे इस फिल्म की एक्ट्रेस सलमान से 18 साल छोटी हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगें सलमान खान की उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने सलमान के साथ पर्दे पर इश्क फ़रमाया जिनमे कुछ सुपरहिट तो कुछ अँधेरे में खो गई। तो आइये स्लाइड्स में जानतें हैं

भाग्य श्री भाग्य श्री सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आयीं थीं। हालांकि इस फिल्म के बाद वह कुछ ही एक फिल्म में नजर आयीं।

भूमिका चावल भूमिका चावल एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म तेरे नाम से कदम रखा इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान नजर आये। हालांकि इस फिल्म के बाद वह फिर दक्षिणी सिनेमा की ओर चली गयी। लेकिन जल्द ही भूमिका फिल्म एम ऐस धोनी में धोनी की बहन की भूमिका में नजर आएंगी।

नगमा नगमा ने हिंदी सिनेमा में सलमान खान अक्षय कुमार के साथ कई फ़िल्में की। लेकिन अब वह फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर राजीनीति में मशगूल हैं।

रंभा फिल्म रंभा में सलमान से इश्क लड़ा चुकी रम्भा भी अब फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर हैं।

ममता कुलकर्णीममता कुलकर्णी सलमान खान के साथ फिल्म करन-अर्जुन में नजर आयीं थीं। ममता लम्बे अरसे से फ़िल्मी पर्दे से दूर हैं। ममता को हाल ही में ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

नीलम नीलम और सलमान खान फिल्म हम साथ साथ हैं और एक लड़का एक लड़की में नजर आ चुकें हैं। फ़िलहाल नीलम फ़िल्मी दुनिया से पारिवारिक जिंदगी और मातृत्व का सुख उठा रहीं हैं।

चांदनी चांदनी ने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1991 में फिल्म सनम बेवफा से कदम रखा। बता दें इस फिल्म में सलमान खान इनके अपोजिट नजर आये थे।