चंडीगढ़। कोऑर्डिनेशन कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। उनका यह निर्णय जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी में फूट डालने और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फैसलों को बिना सहमति लागू करने की कोशिश के कारण लिया गया।
सुखबीर सिंह ने त्याग पत्र में कहा कि कोऑर्डिनेशन कमेटी की वर्तमान गतिविधियाँ ज्वाइंट एक्शन कमेटी के हितों के विपरीत हैं और कमेटी की एकता और सामूहिकता को खतरे में डाल रही हैं। उन्होंने जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों और समर्थकों से अपील की कि वे कमेटी की एकता बनाए रखें और इसके हितों की रक्षा करें।
इस घटना के बाद जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान किरण मसीह ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भविष्य में कोई भी यूनियन कोऑर्डिनेशन कमेटी के साथ मिलकर कार्य नहीं करेगी। उन्होंने ज्वाइंट एक्शन कमेटी को तोड़ने के प्रयास की निंदा की और प्रधान सुखबीर सिंह के कोऑर्डिनेशन कमेटी पद छोड़ने के फैसले का समर्थन किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे