भरतपुर। मां को जननी भी कहा जाता है, क्योंकि वो नई जिन्दगी को जन्म देती है। यहां भरतपुर में चिकित्सकों की लापरवाही से नई जिन्दगी को जन्म देने आई एक महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालकर्मियों ने प्रसूता के इलाज में लापरवाही बरती।
परिजनों का हंगामा
नदबई थाना क्षेत्र के सेवला गांव की एक महिला को प्रसव के लिए भरतपुर स्थित राजकीय जनाना अस्पताल में लाया गया। देर रात अस्पताल में भर्ती हुई महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती जिसके चलते महिला की मौत हो गई। इस बात को लेकर प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।