कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमदभागवत कथा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 31 अगस्त 2025, 12:21 PM (IST)

जोधपुर। शास्त्रीनगर जी सेक्टर मे रविवार को शुरू हुई श्रीमदभागवत कथा के मूल स्वरूप का वाचन करते हुए भागवताचार्य गुरुदत्त पुरोहित ने कहा कि भागवत महापुराण मानव जीवन को प्रेम,सत्य और भक्ति की प्रेरणा देता है।

आचार्य श्री पुरोहित ने परीक्षित और शुकदेव जी का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन की प्रथम तीन आवश्यकता भोजन, वस्त्र और घर होता है लेकिन अगर आपके जीवन मे मन की शांति नही है तो यह सब सुख व्यर्थ है अत: मन की शांति का होना अतिआवश्यक है।पुरोहित ने भक्तो सेकना कि श्रीमदभागवत कथा श्रवण से दुखो का निवारण नही होता जरूरत है कथा के उपदेशो को अपने जीवन मे आत्मसात करने की।

इससे पहले दिन कलश यात्रा के साथ भागवत पोथी को सर पर धारण कर अजय व्यास ने गाजे बाजे के साथ कथा स्थल तर पहुंची और मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन तथा संकीर्तन के साथ दिन की कथा शुरू हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे